मकान तोड़ते ही हुआ पथराव, तानी बंदूक तो लगाई फांसी

गुना में वन भूमि पर बनाए गए पीएम आवास योजना के मकान को तोड़ते ही मच गया बवाल

गुना, 23 जुलाई। गुना में वन विभाग की जमीन पर बने प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान को तोड़ना वन विभाग की टीम को महंगा साबित हो गया। मकान तोड़ते ही मकान मालिक परिवार ने मौके पर जमकर बवाल किया। वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। वन विभाग अमले ने बंदूक तानी तो मकान मालिक ने खुद को फांसी लगा ली। हालांकि मकान मालिक की जान बच गई लेकिन इतना बवाल देखकर वन विभाग की टीम मौके से निकल भागी।

सिमरोद गांव में कार्रवाई करने गई थी वन विभाग की टीम

सिमरोद गांव में कार्रवाई करने गई थी वन विभाग की टीम

वन विभाग की टीम बमोरी के सिमरोद गांव में कार्रवाई करने गई थी। यहां वन विभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि वन भूमि पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। वन विभाग का अमला मकान को तोड़ने के लिए मौके पर पहुंच गया।

मकान तोड़ते ही मच गया बवाल

मकान तोड़ते ही मच गया बवाल

वन विभाग के अमले ने जैसे ही वन भूमि पर बने हुए मकान को तोड़ा तो वहां बवाल मच गया। यह मकान रमेश भिलाला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाया था। मकान टूटते ही रमेश भिलाला और उसके सहयोगियों ने जमकर बवाल करना शुरू कर दिया।

वन विभाग की टीम पर कर दिया पथराव

वन विभाग की टीम पर कर दिया पथराव

हंगामा कर रहे आदिवासी परिवार ने वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। पथराव होते देख वन विभाग की टीम ने भी आदिवासियों पर बंदूक तान दी। फिर फिर क्या था, जमकर बवाल होना शुरू हो गया। महिलाओं और बच्चों समेत अन्य आदिवासियों ने वन विभाग की टीम को घेरना शुरू कर दिया।

रमेश भिलाला ने फांसी लगाने की कोशिश की

रमेश भिलाला ने फांसी लगाने की कोशिश की

वन विभाग की टीम द्वारा जब मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी तो रमेश भिलाला ने खुद को फांसी लगाने की कोशिश की। यह देखकर वन विभाग की टीम के हाथ-पैर फूल गए और वन विभाग का अमला मौके से उल्टे पैर वापस लौट आया।

डीएफओ ने 2 कर्मचारियों को किया निलंबित

डीएफओ ने 2 कर्मचारियों को किया निलंबित

जब यह पूरा मामला गुना के डीएफओ हेमंत रायकवार की जानकारी में आया तो उन्होंने आनन-फानन में वन विभाग के 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही रेंज ऑफिसर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा है। डीएफओ का कहना है कि वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था लेकिन उसे हटाने के लिए जो तरीका अपनाया गया था वह गलत था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+