The Keala Story और कर्नाटक इलेक्शन का कैसा कनेक्शन? MP में 4 दिन में ही Tax Free का आदेश वापस
मध्य प्रदेश में अब आपको चर्चित फिल्म 'The Keala Story' टैक्स फ्री देखने नहीं मिलेगी। क्योकि सरकार ने अपने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें फिल्म टैक्स फ्री की गई थी।

The Keala Story: 'द केरल स्टोरी' रिलीज होते ही अगले दिन फिल्म को टैक्स फ्री करने वाले मध्य प्रदेश में सरकार ने अपने फरमान को वापस ले लिया है। चार दिन में देश के कई राज्यों में यह मूवी जहां टैक्स फ्री हो गई, वहीं एमपी में अब विद टैक्स देखी जाएगी।
देश भर में 'द केरल स्टोरी' फिल्म की जिस तरह से चर्चा बढ़ी और आतंकी संगठन के साथ धर्मांतरण के रूप में कहानी है। उसको बीजेपी ने सामाजिक सरोकार और जागरूकता की फिल्म करार दिया है। थियेटर में फिल्म देखने भीड़ भी पहुंच रही है।
मध्य प्रदेश इस फिल्म के प्रदर्शन को टैक्स फ्री करने वाला पहला राज्य रहा। लेकिन 6 मई को जारी हुए आदेश के चौथे दिन यानि 10 मई को टैक्स फ्री का आदेश निरस्त कर दिया गया। इस सिलसिले में वाणिज्य कर विभाग के मध्य प्रदेश के उपसचिव आर पी श्रीवास्तव ने पत्र जारी किया है।
इसे संयोग कहे या फिर राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा की गई शिकायत या फिर आर्थिक नुकसान। कोई फिल्म टैक्स फ्री होने से थिएटर या फिल्म के प्रोड्यूसर को कोई नफा नुकसान नहीं होता, बल्कि सरकार को जीएसटी नहीं मिलता। इससे टिकटों की कीमत थोड़ा कम हो जाती है।

संयोगवश आदेश निरस्त होने वाले दिन ही कर्नाटक चुनाव का मतदान हुआ। एग्जिट पोल भी वोटिंग के बाद आ गए। पूर्व सांसद और कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रेमचंद गुड्डू बोले कि कर्नाटक में मतदान होने के बाद ही यह फैसला लिया गया है।
वहीं तन्खा ने ट्वीट कर अपनी शिकायत का जिक्र किया और सरकार के इस फैसले को समझदारी और सामाजिक हित का बताया। उन्होंने लिखा कि फिल्म को लेकर गंभीर सार्वजनिक आपत्ति थी। क्योकि वह बच्चों और युवती के देखने लायक फिल्म नहीं थी। यह बात भी सच है कि फिल्म में कई बलात्कार करते हुए सीन और विचलित करने वाले तालिबानी जैसी सजा के सीन भी है।












Click it and Unblock the Notifications