Gyanvapi Shivling संरक्षण का सिंधिया राजवंश कैसा कनेक्शन? मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताई बड़ी बात
Gyanvapi Shivling: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने काशी के घाट और कई मंदिरों का संरक्षण अपने पूर्वजों के द्वारा कराए जाने का दावा किया हैं। उनमें ज्ञानवापी शिवलिंग भी शामिल हैं। सिंधिया का यह बड़ा बयान उस वक्त आया हैं, जब ज्ञानवापी मस्जिद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
मंत्री सिंधिया ने कहा कि 'मैं यह भी बताना चाहता हूं कि केवल घाट ही नहीं अन्य मंदिर भी और उसके संरक्षण का काम भी सिंधिया राजवंश ने किया है। जिस समय में विदेशी आक्रांता आए थे, तब वहीं महादजी महाराज थे, जिन्होंने काशी के मंदिरों का संरक्षण किया।

बैजाबाई महारानी थी, जिन्होंने ज्ञानबापी कुएं में शिवलिंग का संरक्षण करके अहिल्याबाई माता के साथ दोबारा वहां काशी को स्थापित करने का कार्य किया था। यह बयान सिंधिया ने ग्वालियर लक्ष्मीबाई समाधि मैदान में आयोजित रामलीला मंच से दिया। इस दौरान उनकी पत्नी प्रियदर्शनी और बेटे महान आर्यमन भी साथ थे।
सिंधिया राजवंश के ज्योतिरादित्य ने रामलीला के मंच से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात भी कहीं, साथ ही उन्होंने कहा कि सत्य का रास्ता हमेशा कठिन होता है। उसमें संघर्ष बहुत होते हैं लेकिन जीत सत्य की ही होती है। वे यही नहीं रुके उन्होंने ज्ञानवापी को इतिहास के पन्नों में मंदिर बताया।
मंत्री सिंधिया के इस बयान को इतिहास के गर्त से निकाला एक बड़ा दावा भी माना जा रहा है, क्योंकि इस वक्त ज्ञानवापी मस्जिद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर एएसआई द्वारा सर्वे भी किया है। मंदिरों में कई हिंदू धर्म से जुड़े प्रतीक चिन्ह भी मिले हैं। इस बीच सिंधिया का अपने पूर्वजों के द्वारा काशी में किया गया काम और ज्ञानवापी मस्जिद को तत्कालीन समय में मंदिर बताना बड़ा मायना रखता है।
खासकर ज्ञानवापी मंदिर के कुएं के साथ शिवलिंग का जिक्र बहुत बड़ी बात है। मीडिया से चर्चा के दौरान भी सिंधिया अपने बयान पर कायम नजर आए। ऐसे में देखना होगा की इस बयान के बाद क्या इस पर सियासत तेज होती है। क्या वाकई सिंधिया का बयान ज्ञानवापी के वास्तविक इतिहास को उजागर कर रहा है, देखना होगा। एक दिन पहले ग्वालियर पहुंचे पीएम मोदी ने भी सिंधिया घराने के काशी से रिश्ते का भी जिक्र किया था। काशी के घाटों से लेकर मंदिर निर्माण और संरक्षण में आर्थिक मदद करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications