Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Board Result 2024 SMS: वेबसाइट क्रैश! एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट SMS से चेक कैसे करें?

How to Check MP Board Class 10th, 12th Result 2024 By SMS: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 10th और 12th के नतीजे आज बुधवार शाम 4:00 बजे जारी होगा।

बोर्ड ने एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 चेक करने के तरीके भी बताए हैं। पहला तरीका ऑनलाइन MP Board Official Website है। लेकिन अगर mpresults.nic.in result 2024 वेबसाइट क्रैश होती है, तो भी आप अपने मोबाइल पर एक मिनट में रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।

How to Check MP Board Class 10th 12th Result 2024 By SMS

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मध्य प्रदेश, भोपाल मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके MP Board High School Result 2024 और MP Board Inter Result 2024 जारी करेगा। इसके बाद लिंक एक्टिव होगा। अगर वेबसाइट नहीं खुलती है तो आप एमपी बोर्ड का रिजल्ट SMS पर प्राप्त कर सकते हैं। जानिए कैसे?

एमपी बोर्ड परिणाम को SMS के जरिए कैसे कर सकेंगे चेक अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से वह डाउन, बिजी, या क्रैश हो जाती है तो आप नीचे दिए गए सरल स्टेप्स के जरिए अपने 10वीं या 12वीं के परिणाम को चेक कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड 10वीं के परिणाम चेक करने के लिए-

स्टेप 1- अपने फोन के मैसेज ऐप में MPBSE10/12 Roll Number टाइप करें।

स्टेप 2- अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।

स्टेप 3- एमपी बोर्ड 10वीं/ 12वीं रिजल्ट 2024 आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेज दिया जाएगा।

स्टेप 4- फ्यूचर रेफरेंस के लिए MPBSE Result 2024 को सेव कर लें।

किन वेबसाइट्स पर चेक कर सेकेंगे परिणाम
- mpresults.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- mpbse.nic.in

MP Board Result 2024 on Digilocker: एमपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने पर स्टूडेंट्स डिजिलॉकर के जरिए भी मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं,12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

स्टेप 1- डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in या डिजिलॉकर ऐप पर जाएं।
स्टेप 2- फिर उस लिंक पर जाएं, जहां रजिस्टर लिखा हो।
स्टेप 3- अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले यह काम कर लें।
स्टेप 4- वहां मोबाइल नंबर एंटर कर जारी पर क्लिक करें।
स्टेप 5- अब अपनी आइडेंटिटी को ऑथेंटिकेट करें और पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
स्टेप 6- अपना 12 डिजिट का आधार कार्ड नंबर एंटर करें।
स्टेप 7- अब MPBSE Result पेज पर जाएं।
स्टेप 8- वहां MPBSE रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे अनिवार्य क्रेडेंशियल्स एंटर करें।
स्टेप 9- आपकी स्क्रीन पर MPBSE Result 2024 डिसप्ले हो जाएगा।
स्टेप 10- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसका एक प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+