Weather Update: मौसम ने ली करवट, MP के कई शहरों में बारिश, किसानों के लिए आफत बनी ओलावृष्टि
Aaj ka mausam: मध्य प्रदेश के कई शहरों में मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए तबाही लेकर आया। नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे।
पिछले 24 घंटे के दौरान चंबल संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश के पांढुर्ना, छिंदवाड़ा,नर्मदापुरम, बैतूल और सिवनी जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इन जगहों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, साथ ही जोरदार ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने नरसिंहपुर, बालाघाट, उमरिया और जबलपुर जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक के साथ बारिश होगी, साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं सीहोर, भोपाल,बुरहानपुर, खंडवा, देवास, रायसेन, सतना,मैहर, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, दमोह, सागर, हरदा और मंडला जिलों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
नर्मदापुरम जिले में सिवनी मालवा तहसील अंतर्गत बीती देर रात जोरदार बारिश के साथ बड़े आकार के ओले गिरे हैं। ग्राम खल, भमेडी, नाहरकोला कला, सूरजपुर, बाकाबेडी, सोमलवाड़ा, पिपरिया कला, बी जमानी, हिरणखेड़ा, मकोडिया सहित करीब 20 से अधिक गांवों में ओलावृष्टि हुई।












Click it and Unblock the Notifications