मध्य प्रदेश में मौसम को क्‍या हुआ? कई जिलों में तेज बारिश तो कई इलाकों में उमस भरी गर्मी, फिरकी ले रहा मॉनसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम की चाल समझ नहीं आ रही। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में उमस वाली गर्मी पड़ रही है। इंदौर भोपाल ही नहीं, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम को न जाने क्‍या हो गया है।

मध्यप्रदेश के दक्षिणी भाग के इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। लेकिन प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कभी तेज बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश में मिले-जुले इस मौसम से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।

MP Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक छतरपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर सहित दक्षिणी मध्यप्रदेश के सभी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले कुछ दिनों तक भी बना रह सकता है।

लेकिन उत्तरी मध्यप्रदेश जिसमें बड़ा इलाका श्योपुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना एवं बुंदेलखंड का कुछ इलाका आता है। वहां कभी तेज बारिश तो कभी भारी उमस का मौसम बना रह सकता है। मौसम विभाग ने मिले-जुले इस मौसम के मध्यप्रदेश में अभी बने रहने की संभावना जताई है।

जिन इलाकों में भारी उमस पड़ रही है, वहां पहले कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, फिर बारिश बंद हुई और उमस का मौसम बन गया, जिसकी वजह से ऐसे स्थानों पर लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर निवाड़ी, सिंगरौली, सतना, ग्वालियर, उज्जैन वो जिले हैं जहां अचानक से तेज बारिश हुई और फिर बारिश बंद होते ही भारी उमस का मौसम बन गया, जिससे लोग बहुत परेशान हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+