वार्डन के पति और बेटा गंदी बात करते हैं...; गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने कलेक्टर से की शिकायत

Niwari News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी शहर के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने अपने ही वार्डन और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि वार्डन के पति और उनके बेटे अपने दोस्तों के साथ छात्रावास में आते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। छात्राओं ने इस संबंध में कलेक्टर से शिकायत की है।

निवाड़ी कलेक्टर को दिए गए शिकायती पत्र में छात्राओं ने बताया कि कस्तूरबा गांधी छात्रावास की वार्डन गिरिजा राय हैं। उनके पति देवेंद्र राय की भी वहां पर आते हैं। छात्राओं ने बताया कि प्रतिबंधित होने के बाद भी वार्डन के पति और उनके बेटे अपने दोस्तों के साथ छात्रावास में आते हैं और गंदी हरकतें करते है। रोकने के बाद भी वह नहीं मानते हैं।

Niwari Kasturba Gandhi Girl s Hostel

जिसके चलते छात्राओं को परेशानी होती है। जैसे ही छात्राएं कलेक्टर से मिलने पहुंची तो शिक्षा विभाग में हड़कप मच गया। तुरंत मौके पर कलेक्टर ने डीपीसी को बुलाया और इसके बाद डीपीसी ने छात्राओं के बयान दर्ज किया है। निवाड़ी जिले के डीपीसी राजेश पटेरिया के जानकारी मुताबिक मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

निवाड़ी जिले की कस्तूरबा गांधी छात्रावास की वार्डन हमेशा विवादों में रहा है। जब निवाड़ी शहर टीकमगढ़ जिले का हिस्सा होता था तो उस समय भी छात्राओं ने उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें वहां से हटा दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+