Viral Video: सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मौत, टोल कर्मचारी का दो सेकंड में दम निकला

सागर के मालथौन टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी की खाना खाते समय मौत हो गई। उदल यादव नाम का गार्ड कमरे में बेंच पर बैठकर खाना खा रहा था, इसी दौरान महज दो सेकंड में व नीचे लुढ़क गया।

टोल कर्मचारी की मौत का लाइव विडियो, खाना खाते समय दो सेकंड में निकला दम

Viral Video मप्र के सागर जिले में मालथौन टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक कर्मचारी खाना खाने बैठा था, अचानक से वह हिला और नीचे लुढ़क गया। बेंच से वह जमीन पर गिरा और तत्काल प्राण-पखेरू उड़ गए। सोशल मीडिया पर मौत का यह लाइव वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

टोल कर्मचारी की मौत का लाइव विडियो, खाना खाते समय दो सेकंड में निकला दम

दरसअल सागर में एनएच 44 नेशनल हाईवे मालथौन टोल प्लाजा पर गार्ड के पद पर पदस्थ उदल यादव कार्यरत था। ड्यूटी के दौरान खाना खाते समय अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर में खाना खाने के लिए वह कमरे में गया था। जब साथियों को समझ आया तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे तो उदल बेंच के नीचे जमीन पर गिरा पड़ा था, उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। उसे तत्काल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Recommended Video

    सागर के मालथौन टोल प्लाजा में खाना खाते समय गार्ड की मौत

    पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि उदल खाना खा ही नहीं पाया और बेंच पर बैठे-बैठे ही अचानक वह लुढ़क गया। पहले दो सेकंड में उसके शरीर में एकदम से कंपन सा हुआ था, उसके बाद वह निढाल होकर नीचे लुढक गया। प्रायमरी रूप से उसकी मौत स्वभाविक लग रही है, बावजूद इसके पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+