विजयपुर की जनता ने सरपंच को बना दिया विधायक, जानिए कौन हैं मोहन के मंत्री को हराने वाले मुकेश मल्होत्रा?

Vijaypur by Election Result: विजयपुर उपचुनाव के नतीजे आ चुके है। तिलगुड़ी गांव के एक सरपंच मुकेश मल्होत्रा ने कैबिनेट मंत्री राम निवास रावत को शिकस्त दे दी है। बता दें कि, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को जहां 1,00,469 वोट मिले वहीं भाजपा के रामनिवास रावत को 93,105 वोट मिले हैं।

रामनिवास रावत 7 हजार से ज्यादा वोट से चुनाव हार गए हैं। कैबिनेट मंत्री को एक सरपंच मुकेश मल्होत्रा ने चुनाव हरा दिया। पहले राउंड में जब कांग्रेस को 178 की बढ़त मिली थी तब किसी को अंदाजा नहीं था कि ये कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तक जाएगी।

Vijaypur Assembly Congress Mukesh Malhotra

बल्कि नतीजे पलटे भी, 15वें राउंड तक रामनिवास रावत ने बढ़त बना ली थी‌। लीड भी 7वें राउंड के बाद बढ़ गई थी। लेकिन 16वें राउंड से नतीजे पलट गए। कांग्रेस को 3 हजार से ज्यादा की बढ़त मिली और फिर ये जीत पर जाकर ही खत्म हुई है।

कौन हैं मुकेश मल्होत्रा?
विजयपुर सीट से कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद कांग्रेस अपने प्लान में सफल भी हुई है। 2023 के विधानसभा चुनाव में 42 साल के मुकेश मल्होत्रा ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर विजयपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 45 हजार वोट प्राप्त किए थे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे। इस दौरान पूरे क्षेत्र के आदिवासी समाज ने उनका साथ दिया था। मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं।

Vijaypur Assembly Congress Mukesh Malhotra

सहरिया जनजाति से आने वाले मुकेश मल्होत्रा पहले भाजपा में थे। मल्होत्रा वर्तमान में ग्राम पंचायत सिलपुरी के सरपंच हैं। 2013 में सरकार ने उन्हें सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनाया था, साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया था।

मोहन यादव ने कहा, विजयपुर तो वैसे भी कांग्रेस की सीट
सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के जश्न कार्यक्रम में विजयपुर में मिली हार को लेकर कहा कि, कांग्रेस तो 2023 का चुनाव हारने के बाद भी विधायकों को संभाल नहीं पा रही है‌‌।

हमने उपचुनाव में हमने छिंदवाड़ा जीता. बुधनी पर जीत हमने बरकरार रखी। लेकिन विजयपुर तो कांग्रेस की सीट थी। कांग्रेस 18 हजार से पिछला चुनाव जीती थी। बीजेपी का वोट बैंक तो आगे बढ़ा है, इस बार जीत का अंतर 7 हजार पर है, ये बात बताती है कि बीजेपी का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। कांग्रेस ने पहले देश खोया अब प्रदेश खोया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+