एटीएम में बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर कपल से लूट, देखिए VIDEO...
इंदौर (मध्य प्रदेश)। एटीएम में लूट की कई घटनाएं आपने सुनीं होंगी लेकिन इंदौर के एक एटीएम में लूट का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाए। पूरे मामले का वीडियो सामने आया है जिसमें साफ तौर से नजर आ रहा है कि एक कपल अपने बच्चे के साथ एटीएम में पैसे निकालने के लिए आया है। इसी दौरान मास्क लगाकर एक शख्स एटीएम में दाखिल हुआ। उसने आते ही एटीएम से पैसे निकाल रहे शख्स से कुछ बातचीत की फिर उसने उस शख्स के बेटे को बंदूक की नोंक पर लिया और बच्चे के पिता से एटीएम से पैसे निकालने के लिए कहा। बेटे की जान सांसत में देखकर युवक ने तुरंत ही एटीएम से पैसे निकाले मास्क लगाए हुए शख्स को पैसे दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है इस बीच पूरे मामले का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के एटीएम में लूट की ये वारदात 24 दिसंबर 2017 रात करीब 8.30 बजे की है, जब एक कपल अपने बच्चे के साथ पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम गया। इसी दौरान मास्क लगाकर एक शख्स एटीएम में आया। लूट के इरादे से आए इस शख्स ने पहले तो एटीएम में आए युवक से बात की, फिर उनके बेटे को बंदूक की नोंक पर लेकर एटीएम से पैसे निकलवाए। बेटे की जान जोखिम देखकर युवक ने तुरंत ही एटीएम से पैसे निकालकर उस मास्क लगाए शख्स को दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications