VIDEO: जिम में युवक ने की महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

पूरा मामला तब सामने आया जब महिला इंदौर में एक जिम के अंदर वर्कआउट कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने महिला से छेड़खानी की कोशिश की।

इंदौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के इंदौर में चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां जिम में एक शख्स ने एक महिला से छेड़खानी की कोशिश की और महिला के विरोध करने पर उससे मारपीट शुरू कर दी। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे महिला को इस शख्स ने पहले घूंसा और फिर पैर से भी किक किया।

VIDEO: जिम में युवक ने की महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

देखिए VIDEO...

आरोपी शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूरा मामला तब सामने आया जब महिला इंदौर में एक जिम के अंदर वर्कआउट कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने महिला से छेड़खानी की कोशिश की। महिला ने तुरंत ही इसकी शिकायत जिम ट्रेनर से की तो आरोपी शख्स नाराज हो गया। उसने महिला से मारपीट शुरू कर दी।

सीसीटीवी में कैद वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे आरोपी शख्स पहले महिला को घूंसा मारता है। इतना ही नहीं इसके बाद इस शख्स ने महिला के पैर से भी किक किया। महिला तुरंत ही गिर जाती है। ये पूरा वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शख्स की पहचान पुनीत मालवीय के तौर पर हुई है। वहीं पीड़ित महिला स्कूल में काम करती हैं और इंदौर के पैलेस कॉलोनी में रहती हैं। देखिए चौंकाने वाला वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+