Guna News: चाचौड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कार्यकर्ताओं को दिलाई अनोखी शपथ
Guna News:
Guna News: गुना जिले के चाचौड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस के ऊपर जमकर हमला बोला।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बयान देते हुए कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं मिलेगा। वहीं अपनी पार्टी भाजपा के नेताओं की गुटबाजी से परेशान तोमर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को अनोखी शपथ दिलाई।

केंद्रीय मंत्री चाचौड़ा पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा पार्टी में गुटबाजी देखने को मिली। केंद्रीय मंत्री के हेलीपैड पर स्वागत लिस्ट से जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ का नाम काट दिया गया। दूसरी ओर पूर्व विधायक ममता मीना और प्रियंका पेंची के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री के सामने नारेबाजी कर दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ बढ़ चढ़कर नारे लगाए।
एमपी बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को मुट्ठी बांधकर शपथ दिलाने के लिए बोले। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कसम खाइये जो भी बीजेपी का प्रत्याशी होगा उसे आपसी मनमुटाव भूलकर जिताएंगे। उन्होंने शपथ दिलाई कि तोमर ने कहा कि कमल के फूल पर जो भी उम्मीदवार होगा उसके सपोर्ट में प्रचार करेंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर ने गुना में दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा। इस इलाके के पूर्व सीएम थे। लेकिन यह क्षेत्र बदहाल सड़कों के लिए मशहूर था। हास्य कवि सम्मेलन में भी एमपी की सड़कों का जिक्र होता था। 2003 से पहले गांव में रोड नहीं होती थी। बिजली की भी काफी समस्या थी। तोमर ने कहा कि 2023 में चाचौड़ा समेत मध्यप्रदेश की दूसरी विधानसभाएं भी भारी बहुमत से जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications