MP News: कौन हैं उमंग सिंघार, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया नेता प्रतिपक्ष, जानिए
MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।
इधर, अब कांग्रेस हाई कमान ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए अपना नेता प्रतिपक्ष नियुक्त कर दिया है, जहां उमंग सिंगार को अबकी बार कांग्रेस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना है।

कौन हैं उमंग सिंघार?
उमंग सिंघार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल से आने वाले उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के बड़े नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं उमंग सिंगार अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी के लिए जिम्मेदारी निभा चुके हैं, तो वहीं सिंगार का परिवार भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उमंग सिंगार की बुआ स्व. जमुना देवी मध्य प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं, तो वहीं जमुना देवी के बाद अब उमंग सिंगार सियासत में समाज सेवा का दायित्व निभा रहे हैं। वर्तमान में उमंग सिंगार निमाड़ अंचल के गंधवानी से विधायक हैं, तो वहीं इससे पहले सिंगार अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, जहां इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश में बड़ी सर्जरी की है, जिसके अंतर्गत कांग्रेस ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, तो वहीं उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। साथ ही हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- MP News: जीतू पटवारी बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया












Click it and Unblock the Notifications