MP के बुरहानपुर में दर्दनाक घटना, 4 बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई मौत की छलांग, 3 बच्चों की मौत
कई बार घरेलू विवाद लोगों को जानलेवा कदम उठाने मजबूर कर देता हैं। एमपी के बुरहानपुर जिले में ऐसी ही दर्दनाक घटना हुई। एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। जिसमें 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई।

Tragic incident in MP's Burhanpur: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां और 7 साल की बड़ी बेटी रस्सी के सहारे बाहर निकल आए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस दर्दनाक हादसे के पीछे पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद बताया जा रहा हैं।

बुरहानपुर जिले के खकनार थाना पुलिस के मुताबिक घटना टिकाबर्डी फालिया गांव में हुई। प्रमिला नाम की महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। जिसके बाद महिला और उसकी बड़ी बेटी कुएं के बाहर बेहोशी की हालत में मिले। उन पर ग्रामीणों की नजर पड़ते ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके फ़ौरन बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कुएं में डूबे अन्य तीन बच्चों को जब तक बाहर निकलवाया जाता, तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। मृतक बच्चों में 3-4 साल की दो बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक घटना स्थल के आसपास लोगों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि प्रमिला का उसके पति रमेश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रमेश के जब बयान दर्ज किए गए तो घटना के पहले विवाद होना बताया। उसके मुताबिक प्रमिला से उसने खेत में महुआ चुनने जाने कहा था। जिस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। लेकिन प्रमिला बच्चों के साथ इस तरह का आत्मघाती कदम उठाएगी, उसने इसकी कल्पना नहीं की थी।

फिलहाल महिला और उसकी बेटी के बयान नहीं लिए जा सकें। पुलिस इस मामले में हर एंगिल पर जांच कर रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुएं से महिला और उसकी बेटी रस्सी के सहारे बाहर आई। लेकिन पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कुएं के बाहर आने पर दोनों बेहोशी कैसे हुए? फैमली की हिस्ट्री भी पता की जा रही है, साथ ही अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी हैं।
ये भी पढ़े- जुपिटर में बंधी लाश उगलने वाला कुआं...., यह देखकर पुलिस भी रह गई दंग, बुलाना पड़ा जेसीबी












Click it and Unblock the Notifications