MP: पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने एयरपोर्ट पर की कोरोना से छुटकारा पाने के लिए पूजा, खुद ही नहीं पहना मास्क
इंदौर: भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग पाबंदियां लगाई गई है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली सहित मध्य प्रदेश की सरकारें अपने-अपने हिसाब से कोरोना की रफ्तार को रोकने की रणनीति बना रही है। दूसरी तरफ देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है, लेकिन फिर भी कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे लोगों की सतर्कता का कम होना भी बताया जा रहा है, क्योंकि अब लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाही बरत रहे है। वहीं इधर खुद मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री कोरोना को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहीं हैं।

प्रदेश की सरकार कोरोना को रोकने के लिए क्या-क्या कर रही है ये हम सब जानते है, लेकिन पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने इंदौर एयरपोर्ट पर बिना मास्क लगाए देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा के सामने कोरोना को खत्म करने के लिए पूजा की। उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ पहले मूर्ति के चरणों पर माला चढ़ाई फिर दीप जलाकर कोरोना से छुटकारे पाने की प्रार्थना की।
आपको बता दें कि उषा ठाकुर वो ही है, जिन्होंने इससे पहले दावा करते हुए कहा था कि उनको कोरोना नहीं होगा, क्योंकि उनके पास वैदिक जीवन का तरीका है, जिसमें हनुमान चालीसा का पाठ करना और 'हवन' करना शामिल है। वहीं मंत्री जी ने यह भी दावा किया है कि गाय के गोबर से बने उपले से किया 'हवन' घर को 12 घंटे तक पवित्र रखते है।
अगर मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 4,986 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए हैं, जिसका अब तक कुल आंकड़ा 3,32,206 है। वहीं पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 24 लोगों की मौत भी हुई। अब तक प्रदेश में कोरोना से 4,6060 लोगों की जान जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications