Khargone News: मुश्किलों का सैलाब लाई मूसलाधार बारिश, नदी में आया उफान तो तिनके की तरह बह गया टैंकर
Khargone News: मध्य प्रदेश के कई जगहों पर बारिश मुश्किलों का सैलाब ले आई है। मध्य प्रदेश समेत अन्य खरगोन में मूसलाधार बारिश हुई है। लगातार बारिश होने की वजह से कई जगहें पानी में डूब चुकी हैं। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खरगोन के सनावद में सोमवार को हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। बाकुड़ नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते नगर पालिका का पानी का टैंकर बह गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सनावद के थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 में नदी किनारे नगर पालिका द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। अचानक बाकुड़ नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे खड़ा भारी भरकम पानी का टैंकर भी बह गया। उन्होंने बताया कि तेज बहाव में बहे टैंकर का फिलहाल अता-पता नहीं चला है। नदी का जल स्तर कम होने पर इसकी तलाश की जाएगी। उधर घटना को देख रहे लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।
Recommended Video
बारिश का पानी दुकानों में घुसा
सनावद में रविवार शाम से बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो आज भी जारी रहा। इसके चलते सड़क पूरी तरह डूब गई और कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। न्यू जैन कॉलोनी, पंडित कॉलोनी, नर्मदा विहार कॉलोनी, बिजली कंपनी कार्यालय, जैन कॉलोनी, सिविल अस्पताल, बाहेती कॉलोनी व गौशाला सहित अन्य स्थानों पर जल भराव की स्थिति बनी। हालांकि शाम होते होते स्थिति तेजी से सामान्य होने लगी।
24 घंटे में 33 मिमी बारिश
नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता बिरला के मुताबिक जल जमाव कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नगर में कुछ जगहों पर नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमणों को भी हटाया गया है। नगर पालिका द्वारा सर्वे कर बाहेती कॉलोनी से बाकुड़ नदी तक एक अतिरिक्त पाइपलाइन डालने की योजना बनाई जा रही है। जिससे वर्षा जल सुचारू रूप से नदी में जा सके।
खरगोन जिले में बीते 24 घंटे में 33 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले साल की अपेक्षा इस अवधि में हुई 159 मिली मीटर वर्षा के विरुद्ध जिले में अभी तक 209 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।












Click it and Unblock the Notifications