MP News: अतिक्रमण हटाने गए तहसीलदार से हुई नोकझोंक, हंगामा बढ़ने पर लौटी टीम, अब इस दिन चलेगा बुलडोजर
Tikamgarh News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अतिक्रमण हटाने गई टीम को वापस बेरंग लौटना पड़ा। तहसील मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले केशवगढ़ ग्राम पंचायत में बुधवार को राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। जहां पर सरपंच प्रतिनिधि और टीम के साथ दबंगों ने धक्का ,मुक्की की है।जिसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि ने मोहनगढ़ पुलिस थाने को दी है
Recommended Video
ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में पंचायत की जमीन पर गांव के ही दबंग द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार टीकमगढ़ कलेक्टर और मोहनगढ़ तहसील से की थी।

उन्होंने बताया कि मोहनगढ़ तहसीलदार ने बुधवार की दोपहर में उन्हें फोन पर सूचित किया कि आप मौके पर आ जाइए मैं स्वयं और टीम चलकर के अतिक्रमण हटाएंगे इसके बाद पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ मौके पर पहुंचे जहां पर राजस्व टीम के प्रभारी और मोहनगढ़ तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर पहुंचे और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया इसी दौरान दबंगों ने सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के साथ धक्का मुक्की करने का प्रयास किया।
माहौल बिगड़ देख मौके से राजस्व विभाग की टीम भी रफू चक्कर हो गए इसके बाद तुरंत सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ मोहनगढ़ पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ आवेदन दिया है।
तहसीलदार मोहनगढ़ गोविंद सिंह ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ केशवगढ़ ग्राम पंचायत गए थे। जहां पर उन्होंने पूरी तरह से ग्राम पंचायत की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब वह अतिक्रमण हटा रहे थे तो पुरानी रंजिस के चलते सरपंच प्रतिनिधि के साथ ग्रामीणों का विवाद हुआ है। उससे राजस्व की टीम को कोई लेना देना नहीं है। टीम वहां पर शासकीय जमीन पर अतरिक्रमड हटाने के लिए गई थी और उसने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर के सहारे उस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया है उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम के साथ किसी से कोई बिबाद नहीं हुआ है बल्कि प्रेम पूर्वक अतिक्रमण को हटा दिया गया है
उधर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन का कहना है कि मोहनगढ़ तहसीलदार के साथ दबंगो द्वारा धक्का मुक्की की गई है। बिना अतिक्रमण हटाए मोहनगढ़ तहसीलदार अपनी टीम के साथ वापस आ गए हैं। लेकिन उन्होंने मोहनगढ़ पुलिस थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications