VIDEO: बाघिन और जंगली सूअर के बीच चल रहा था खूनी खेल फिर सूअर ने किया कुछ ऐसा,वीडियो देख थम जाएंगी आपकी सांसें
Narmada Puram News: नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक रोमांचित करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस बार एक शावक बाघिन जंगली सूअर का शिकार करती दिखाई दे रही है। जंगल सफारी के दौरान पहुंचे पर्यटकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बाघ जंगली सूअर का शिकार करता हुआ, दिखाई दे रहा है।

जंगल सफारी के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंच रहे पर्यटकों को अद्भुत एवं रोमांचित करने वाले नजारे अंदर देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो सामने आया है, जो की सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के चूरना रेंज का है। जिसमें एक टाइगर अपने मुंह में जंगली सूअर का शिकार करते हुए दिखाई दे रहा है। तालाब के पास काफी देर तक वह अपने मुंह में इस जंगली सूअर को पड़कर इधर उधर मुंह में हिलाता हुआ नजर आ रहा है। जंगल सफारी के दौरान पहुंचे पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एसटीआर के एसडीओ विनोद वर्मा के अनुसार कि तीन दिन पहले चूरना में जंगल सफारी के बाद पर्यटकों की जिप्सी रेस्ट हाउस पहुंची थी। इस दौरान सुबह करीब 11:30 बजे जंगली सुअर के चीखने की आवाज सुनाई दी। करीब एक मिनट तक बाघिन और जंगली सूअर के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिर में सुअर भगाने में सफल हो गया।
बता दें कि साल का अंतिम माह में इस समय पर्यटक छुट्टियां मनाने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं वही सैलानियों की संख्या में इस बार बढ़ोतरी भी हुई है। जिसके चलते एसटीआर सहित अन्य क्षेत्रों में पर्यटन के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications