महिला नायब तहसीलदार को वश में करने के लिए पुलिसकर्मी ने घर भेजे 3 तांत्रिक, जानिए फिर क्या हुआ?
सीहोर। मध्य प्रदेश में तंत्र विद्या से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी ने महिला नायब तहसीलदार को वश में करने के लिए उसने आवास पर तांत्रिक भेज दिए। पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ा तब यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तांत्रिक भेजने के आरोप सेंवढ़ा टीआई शिशिर दास पर लगे हैं, जो महिला नायब तहसीलदार पर बातचीत करने का दवाब बनाने के आरोपों के बाद से निलंबित चल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात को नायब तहसीलदार ने अपने घर के पास तीन संदिग्ध लोगों को देखा। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीन आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि टीआई शिशिर दास ने उन्हें नायब तहसीलदार को वश में करने के लिए हायर किया था। वे नायब तहसीलदार के घर टोना टोटका करने के लिए नीबू, मिर्च व अन्य सामान फेंक रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेंवढ़ा टीआई शिशिर दास बीते कई दिनों सीहोर में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार पर बात करने का दबाव बना रहे थे। बीते दिनों महिला तहसीलदार ने टीआई शिशर दास के खिलाफ 17 जनवरी को घर में घुसकर अभद्रता करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। तब उन्होंने दतिया एसपी को पत्र लिखकर भी शिकायत की थी। एसपी ने टीआई व उनका साथ देने वाले आरक्षक को निलंबित कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications