प्रेमिका को गोद में उठाकर ब्रिज से नीचे फेंका, देखें CCTV कैमरे में कैद दिल दहला देने वाला VIDEO

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाला सामने आया है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को कुछ इस तरह से मौत दी कि देखने वालों की भी रूह कांप उठी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उज्जैन पुलिस ने पूरे प्रकरण को सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया है। युवती का शव उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में स्थि​त एक ओवरब्रिज के नीचे 29 जुलाई की सुबह पड़ा मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना गया, फिर एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ने पुलिस के होश उड़ा दिए।

आरोपी सचिन बौरासी ने दिया वारदात को अंजाम

आरोपी सचिन बौरासी ने दिया वारदात को अंजाम

दरअसल, युवती की हत्या उसके प्रेमी सचिन बौरासी ने की थी। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ कि सचिन व युवती ओवरब्रिज पर आए थे। दोनों थोड़ी देर ओवरब्रिज पर टहलते रहे। फिर अचानक सचिन ने युवती को अपनी गोद में लिया और उसे नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात ओव​रब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड ​हो गई।

 सख्ती बरतने पर सच उगला

सख्ती बरतने पर सच उगला

सीसीटीवी वीडियो के आधार पर उज्जैन पुलिस ने आरोपी सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि पांच पहले रेलवे स्टेशपर पर ठेके में सफाई का कार्य करते समय उसकी युवती से जान पहचान हुई थी।

 चरित्र पर करने लगा था शक

चरित्र पर करने लगा था शक

फिर धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और दोनों लिव इन में पति पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ दिनों बाद आरोपी सचिन को युवती के चरित्र पर शक हुआ और इसी शक के कारण उनके बीच झगड़े होने लगे। सचिन को लगता था कि युवती का किसी के साथ प्रेम संबंध हैं और इसी के कारण वो रात को घूमने के बहाने युवती जो कि उसकी प्रेमिका थी उसे अपने साथ ओवरब्रिज पर ले गया और वहां से फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+