Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: "ब‍िन पेंदी" के नेता जी! अध्‍यक्ष बनने 12 घंटे में तीन दफा हृदय पर‍िवर्तन, तीन दल बदले

सागर, 6 अगस्‍त। आपने "ब‍िन पेंदी का लोटा" वाली कहावत तो खूब सुनी होगी, लेक‍िन राजनीत‍ि में यह कहावत दमोह ज‍िले के पथर‍िया नगर पर‍िषद के नव न‍िवार्च‍ित अध्‍यक्ष ने सौ फीसदी सच कर द‍िखाई। उन्‍होंने एक द‍िन में तीन पार्ट‍ियां बदल डालीं। महज 12 घंटे में उन्‍होंने पार्षद से अध्‍यक्ष बनने के दौरान दो पार्ट‍ियां बदली, तो अध्‍यक्ष बनने के चंद घंटो बाद वे तीसरी पार्टी में शाम‍िल हो गए।

बसपा पार्षद कांग्रेस से अध्‍यक्ष बने, शाम को बीजेपी के हुए

दमोह ज‍िले की पथर‍िया नगर पर‍िषद में बीते रोज अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष पद के ल‍िए न‍िर्वाचन होना था। यहां वार्ड क्रमांक 6 से बसपा के सुंदर व‍िश्‍वकर्मा पार्षद बने थे। अध्‍यक्ष के चुनाव के ठीक चंद घंटे पहले उन्‍होंने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस ने भी जोडतोड की राजनीत‍ि के चलते बसपा से कांग्रेस ज्‍वाइन करने वाले पार्षद सुंदर व‍िश्‍वकर्मा को नप अध्‍यक्ष का मैंडेट जारी कर द‍िया। दोपहर में सुंदर वोट‍िंग में बहुमत के आधार पर अध्‍यक्ष न‍िर्वाच‍ित हो गए। उनके साथ ही भाजपा से शोभारानी संतोष दुबे को उपाध्‍यक्ष चुन ल‍िया गया।

जीत के साथ ही भाजपा नेता के साथ बाहर न‍िकले थे

बसपा से सुबह कांग्रेस में आए, शाम को भाजपा के हो गए
पथर‍िया नगर पर‍िषद के अध्‍यक्ष सुंदर व‍िश्‍वकर्मा ने जीत की घोषणा के बाद वहां मौजूद भाजपा के वर‍िष्‍ठ नेता संतोष दुबे से कुछ बात की थी। अध्‍यक्ष के बाद उपाध्‍यक्ष का न‍िर्वाचन हुआ था, इसमें संतोष दुबे की पत्‍नी शोभारानी जो वार्ड 11 से पार्षद चुनी गई थीं, उन्‍हें उपाध्‍यक्ष चुन ल‍िया गया था। जीत के बाद अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष एक साथ बाहर न‍िकले थे। जुलूस के दौरान सुंदर व‍िश्‍वकर्मा कांग्रेस के बजाय भगवा गमछा में नजर आने लगे। मीड‍िया के कैमरों के सामने उन्‍होंने इसको स्‍वीकार भी क‍िया कि वे भाजपा में शाम‍िल हो गए हैं।

सागर पहुंचे, मंत्र‍ियों के सामने पूर्ण शरणागत‍ि
बीती शाम तक कयास लगाए जा रहे थे कि सुंदर व‍िश्‍वकर्मा दबाव में बयान दे गए हैं, वे कांग्रेस में ही रहेंगे, लेक‍िन शन‍िवार दोपहर में उनकी भाजपा में ज्‍वाइन‍िंग पर मुहर लग गई। सागर जनपद अध्‍यक्ष के शपथ ग्रहण में वे भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे थे। मंत्री भूपेंद्र सिंह व गोव‍िंद राजपूत ने उन्‍हें भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में स्‍वागत किया। कल तक दबाव में द‍िख रहे सुंदर व‍िश्‍वकर्मा शन‍िवार को खुद मंत्र‍ियों को म‍िठाई ख‍िलाते नजर आए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+