जमीन की खुदाई में 54 किलो चांदी देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश! जानिए चोरों ने खेत को क्यों बनाया था तिजोरी?

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने एक खेत से 54 किलो चांदी गहने बरामद किए हैं। इसकी कीमत करीब 53 लख रुपए आकी गई है। चोरों ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक व्यापारी के घर से इन्हें चोरी किया था।

राजस्थान से गहने चुराने के बाद बदमाशों ने गुना जिले के बीलाखेड़ी गांव के एक खेत में लाकर उन्हें गाड़ दिया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। इस तरह के मामले में ये पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Treasure of Rajasthan in MP

गुना के एसपी संजीव कुमार सिन्हा के जानकारी अनुसार जिले के धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीलाखेड़ी गांव में सगुन बाई पारदी के खेत में जेवर गड़े हुए हैं। इस पर एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे और धरनावदा थाने की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने खेत में खुदाई कराई तो एक बड़ी पोटली मिली।

पोटली को खोलने पर कपड़े की अलग-अलग पोटलियों में चांदी के जेवर रखे हुए मिले। इसे देख पुलिस भी दंग रह गई। चांदी का कुल वजन 54.3 किलोग्राम पाया गया। कपिल अग्रवाल नाम का आधार कार्ड भी पोटलियों में मिला। गुना पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी है।

चोरी की वारदात राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के गोवर्धनलाल बनवारी अग्रवाल नाम के व्यापारी घर में 13 जून को हुई थी। उस रात चोर खिड़की काटकर मकान में घुसे थे। वे मोटर पार्ट्स के व्यापारी हैं और जेवर गिरवी रखने का भी काम करते हैं। 6 नकाबपोश चोर पीछे के कमरे की‎ खिड़की की जाली और एंगल काटकर अंदर ‎घुस गए। इसी कमरे में अलमारियां रखी हुई ‎थीं। व्यापारी का परिवार पहली मंजिल पर ‎सोया हुआ था। बदमाशों ने अलमारियों के‎ लॉकर तोड़े और उसमें रखे चांदी के जेवर ‎चुरा ले गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+