MP Weather: एमपी के इन जिलों में होगी बारिश, तो यहां हीटवेव का दिखेगा असर, जानिए IMD का नया अपडेट

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में अगले दो दिन कहीं बारिश होगी, तो कहीं ताप लहर कहर टूटेगा। मई की शुरुआत से पहले अब तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, हीट वेब चलेगी, जिससे भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर तापमान 45 से 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सबसे ज्यादा गर्मी का असर दिखाई देगा। रविवार को कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

MP Weather Forecast

रविवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिला सबसे गर्म रहा, यहां दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अप्रैल में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली।

लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने से बने सिस्टम का असर सोमवार यानी कि 29 अप्रैल से कम हो जाएगा। इसकी वजह से बारिश से राहत मिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अगर इस बीच कोई नया वेदर सिस्टम एक्टिव होता है, तो एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट!
मौसम विभाग ने सोमवार, 29 अप्रैल को पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में जिलों में हल्की बारिश के आसार जताएं हैं। 30 अप्रैल से वेस्टर्व डिस्टर्बेंस का असर खत्म हो जाएगा, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी और भीषण गर्मी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+