मध्य प्रदेश में सरकारी टीचर और पुलिस बनने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, होंगी भंपर भर्तियां

मध्य प्रदेश में टीचर बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते समय बताया कि शिक्षा और रोजगार के लिए सरकार ने बड़ा बजट रखा है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही खेल और संगीत के 11 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नर्सिंग घोटाले पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने शोर-शराबे के बीच ही बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने पिछले बजट से 16% अधिक, यानी 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया।

There will be massive recruitment of government teachers and police in MP budget presented

विपक्ष ने हंगामे के बीच मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कल मंत्री सारंग ने गलत जानकारी दी है, और इसलिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर सदन में हंगामा शुरू हो गया।

बजट भाषण पूरा होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "आज विपक्ष की स्थिति निंदनीय थी। कल नीट मुद्दे पर पूरी चर्चा हुई। आज इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है। विपक्ष के इस कृत्य पर निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए।" इसके बाद स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही 4 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी।

सीएम मोहन यादव ने बताया कि यह पहला बजट है, जिसकी वैल्यू 3.60 लाख करोड़ है। इस बजट का मुख्य ध्येय "विकसित भारत" है। हमारी सरकार ने इस बजट में बजट को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, जिससे इसका आकार 16% बढ़ा है। इस बजट में किसी भी नए कर की वृद्धि नहीं की गई है। सभी विभागों को उनकी मांग से अधिक वित्त प्रदान किया गया है। वेतन और भत्ते के खर्चे को नियंत्रित किया गया है। सरकार वित्तीय नियंत्रण में काम करेगी। इस बजट में निवेश के लिए एक रीजनल समिट योजना बनाई गई है, जिसका आयोजन उज्जैन के बाद जबलपुर, सागर, और रीवा में अलग-अलग स्थानों पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+