Bhopal News: भोपाल में 24 घंटे के अंदर होगी झमाझम बारिश, मानसून की एंट्री के आसार

MP Weather News: दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रदेश में एंट्री हो गई है। यह यहां मानसून डिंडोरी के रास्ते आया। मानसून महाराष्ट्र विदर्भ के हिस्सों, छत्तीसगढ़ उड़ीसा, पश्चिम बंगाल उप हिमालय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के भोपाल इंदौर समेत 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में अगले 4 दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल और संभाग के जिलों में अगले 24 घंटे यानी रविवार तक मानसून के प्रवेश करने की उम्मीद है।

There will be heavy rain in Bhopal within 24 hours chances of entry of monsoon

शहर में तेज बारिश की उम्मीद

इससे पहले प्री मानसून की एक्टिविटी के चलते कल शहर की कुछ क्षेत्र में जोरदार बारिश देखने को मिली थी। पूरे शहर में तेज बारिश हो सकती है पिछले 24 घंटे में शहर में 1.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कल सबसे ज्यादा बैरागढ़, संत हृदयराम नगर, गांधीनगर एयरपोर्ट एरिया में पानी गिरा था जबकि सिटी क्षेत्र में हल्की बारिश नजर आई।

बारिश के बाद पारा 5.4 डिग्री तक लुढ़का

अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हाल के बादल छाए रहेंगे और शाम के बाद मौसम बदल सकता है। कल हुई बारिश के दिन का तापमान 5.4 डिग्री लुढ़क गया इस दिन पर आप 32.7 डिग्री पर आ गया। वही रात का तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग ने 23-24 जून को भी तेज बारिश होने का जारी किया। उसके हिसाब से उसके बाद मानसून के तेवर कुछ हल्के होंगे, पर बारिश का दौर जारी रहेगा। 25 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+