MP: पलंग के नीचे छिपा था 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप, अटैक करने से पहले पड़ गई नजर, स्नेक कैचर ने पकड़ लिया

सागर, 28 अगस्त। सागर की गुलाब काॅलोनी में रहने वाले एक अधिवक्ता को पलंग के नीचे से कुछ अजीब सी आवाज मिली थी, पहले तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन लगातार आवाज आने के बाद जब उन्होंने पलंग के नीचे देखा तो रोंगटे खडे़ हो गए। पलंग के नीचे खतरनाक घोड़ा पछाड़ सांप कुंडली मारे बैठा हुआ था। वे और परिजन को घर के बाहर निकाला और स्नेक कैचर को सूचना देकर उसे बुलाया गया, स्नेक कैचर ने महज चंद मिनटों में ही नागराज को काबू में कर लिया।

अकील बाबा

मप्र के सागर में जिला अस्पताल के पीछे वाले हिस्से में स्थित गुलाब काॅलोनी में एक अधिवक्ता के मकान में रात के अंधेरे में करीब 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप घुस गया था। इसकी भनक किसी को नहीं लग पाई थी। काॅलोनी के आसपास मैदान और कच्ची जमीन व पेड़ पौधे मौजूद हैं। सुबह वकील साहब को बेड के नीचे से कुछ आवाजें आना शुरु हुआ तो उनका ध्यान गया कि कहीं कोई जीव-जंतु तो नहीं है। उन्होंने पलंग के नीचे देखा तो होश फाख्ता हो गए। वे बाहर निकले और परिजन को भी बाहर बुला लिया। फोन पर उन्होंने स्नैक केचर अकील बाबा को जानकारी दी और बुलाया।

juniar akeel khan

अकील के बेटे असद ने पकड़ा सांप

गुलाब काॅलोनी में सांप होने की जानकारी मिलने के बाद पता चला कि अकील बाबा कहीं दूसरी जगह सांप पकड़ने गए हैं। अकील बाबा ने अपने 22 साल के बेटे असद को मौके पर भेजा था। असद ने सांप की जानकारी ली तो पता चला कि वह पलंग के नीचे छुपा है। काफी लंबाई नजर आ रही हैं। असद ने एक झड़ी के सहारे महज पांच मिनट में उसने सांप का काबू में कर लिया। असद खान ने बताय कि यह सांप करीब 8 फीट लंबा है और काफी फुर्तीला भी है। इसके लंबे दांत होते हैं। यह जहरीला होता है बहुत तेजी से पलटकर काटता है।

टेकरी में डाॅ. यशपाल के यहां भी निकला 5 फीट का सांप
इसी तरह दूसरी सूचना टेकरी इलाके से आई थी। यहां डाॅ. यशपाल के यहां गमले के पास में घोड़ापछाड़ सांप देखा गया था। असद ने वहां पहुंचकर उसे भी दुम से दबाकर पकड़ लिया। यह सांप भी काफी फुर्तीला था। असद ने बताया बारिश का मौसम है। इस कारण बिलों में पानी भरने से सांप सहित अन्य जहरीले जीव जंतु बाहर निकलकर सूखे स्थानों की तरफ भागते हैं। यह हमारे घरों तक पहुंच जाते हैं। इनसे सावधान रहने की जरुरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+