Katni News: कुएं में उतरा व्यक्ति वापस नहीं लौटा तो उसे बचाने के लिए 3 और लोग कूदे; जहरीली गैस से 4 की मौत
Katni Kuan poisonous gas 4 died
Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बाढ़ के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जुहली गाँव के एक कुएं मेें जहरीली गैस का ऐसा रिसाव हुआ कि इसमें उतरने वाले चार लोगों की एक के बाद एक मौत हो गई है। कुएं में उतरने पहले आदमी के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दूसरा, फिर तीसरा और फिर चौथा आदमी उतरा लेकिन चारों की ही मौत हो गई है।
जानकारी मुताबिक एनकेजे थाना अंतर्गत जुहली गाँव के नादन हार में रामकुमार दुबे के खेत में कुआं के अंदर बोरवेल खुदा हुआ है। गुरुवार की दोपहर करीब 5:00 बजे सबमर्सिबल मोटर पंप डालने पिंटू कुशवाहा कुएं में उतरा था।

जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पिंटू की तबीयत बिगड़ता देख उसे बचाने के लिए रामकुमार दुबे फिर उसका भतीजा निखिल दुबे और देवेंद्र कुशवाहा भी कुएं में उतर गए जो फिर बाहर नहीं निकल सके। ऐसा माना जा रहा है कि कुएं से जहरीली गैस का रिसाव होने से चारों उसकी चपेट में आ गए हैं।
Recommended Video
मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन
इसी बीच यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई है। सूचना पर एनकेजे पुलिस, एसडीएम प्रदीप मिश्रा सहित क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल भी गाँव के बाहर से ट्रैक्टर के सहारे तीन किलोमीटर दूर नादन हार पहुंचे हैं। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शरू किया गया है।
लेकिन गैस का रिसाव होने और अंधेरा होने से कुँए के अंदर से युवकों के शव को निकाला नहीं जा सका है। हालांकि अभी चारो के मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है किन्तु ये माना जा रहा है कि चारों में से कोई भी जिंदा नहीं बचा है। युवकों को कुएं से बाहर निकालने के लिए एक्सपर्ट एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। उनकी मदद से चारों के शव बाहर निकल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications