शिवपुरी में कैबिनेट मंत्री के फॉलो वाहन से टकराकर बुजुर्ग की मौत

शिवपुरी में केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के काफिले में चल रही फॉलो गाडी की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

शिवपुरी, 1 अगस्त। सोमवार को शिवपुरी में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के काफिले में चल रही फॉलो गाड़ी से टकराकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद यशोधरा राजे मौके पर ही रुक गईं और उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। इस घटना के बाद वहां तकरीबन आधे घंटे तक जाम भी लगा रहा। घटना काली पहाड़ी के पास की बताई गई है।

cabinet minister ka kafila

बैठक में शामिल होने शिवपुरी आ रही थी कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया
जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एक बैठक में शामिल होने के लिए शिवपुरी पहुंच रही थी। उन्हें लेने के लिए फॉलो वाहन भी पहुंच गया था। यशोधरा राजे सिंधिया के पीछे उनका काफिला चल रहा था, तभी काली पहाड़ी के पास यह हादसा हो गया।

cabinet minister ka kafila

फॉलो वाहन की टक्कर से हो गई बुजुर्ग की मौत
यशोधरा राजे सिंधिया का काफिला जब काली पहाड़ी के पास से गुजरा तो अचानक उनके काफिले में शामिल फॉलो वाहन से एक बुजुर्ग को टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही बुजुर्ग फॉलो वाहन के नीचे कुचल गया और मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई ।मृतक की पहचान हरगोविंद परिहार के रूप में हुई है। हरगोविंद परिहार सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक फॉलो वाहन की चपेट में आ गया।

हादसे में 3 पुलिसकर्मी भी हो गए घायल
वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की तो मौत हो गई लेकिन इस हादसे में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया वहीं रुक गई। मौके से ही यशोधरा राजे ने एंबुलेंस को फोन लगाकर बुलवाया और सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद कुछ देर तक कैबिनेट मंत्री वही रुकी रहीं।

आधे घंटे तक लगा रहा जाम
इस घटना के बाद काली पहाड़ी इलाके में आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इस वजह से वहां से गुजरने वाले लोग काफी परेशान नजर आए। हादसे के बाद कुछ देर वहां रुकने के बाद कैबिनेट मंत्री शिवपुरी के लिए रवाना हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+