MP News: कांग्रेस को बड़ा झटका, CM मोहन यादव और विजयवर्गीय ने सुरेश पचौरी व संजय शुक्ला को ज्वाइन कराई भाजपा
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ उनके सैकड़ो समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।
बता दे सुरेश पचौरी अपने राजनीतिक कैरियर में अभी तक कोई चुनाव नहीं जीत सके है। वे कांग्रेस से चार बार लगातार राज्यसभा सांसद रहे। सुरेश पचौरी ने 1972 में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 1984 में राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने। इसके बाद 1984 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए। 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सुरेश पचौरी और उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

सुरेश पचौरी के अलावा पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, सुभाष यादव एवं जसपाल अरोरा ने BJP की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक श्री संजय पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ सनवर पटेल उपस्थित रहे।
कांग्रेस के एक प्रमुख नेता पचौरी ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 2008 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को संभाला और उसके दौरान विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने केंद्र में दो बार मंत्री के रूप में कार्य किया और अपने नेतृत्व की पहचान बनाई।

कौन सुरेश पचौरी
सुरेश पचौरी एक भारतीय राजनीतिक और पूर्व सांसद हैं जो कई मंत्रालयों में काम कर चुके हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1952 को हुआ था और उन्होंने भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उन्होंने सोफिया आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज से भी एलएलबी किया है।
सुरेश पचौरी ने अपनी राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्होंने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री के रूप में भी सेवाएं दी हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए पहचान बनाई है।
उनकी शादी सुपर्णा से हुई है, जिनसे उनके दो बेटे हैं। उन्होंने अपनी उदार और समर्थनीय नेतृत्व शैली के लिए भी पहचान बनाई है और उन्हें एक सुलझे हुए नेता के रूप में भी पहचाना जाता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में संभाली ये जिम्मेदारी
पचौरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन, संसदीय मामले, और पार्टी के जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने राजनीतिक करियर में केवल दो बार चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार हार का सामना किया।
साल 1999 में, उन्होंने भोपाल लोकसभा सीट से उमा भारती को चुनौती दी, लेकिन 1.6 लाख से अधिक वोटों से हार गए। उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में भोजपुर से शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री और दिवंगत सीएम सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन फिर भी हार गए।












Click it and Unblock the Notifications