अमरवाड़ा उपचुनाव को लेकर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस कल कर सकती है उम्मीदवार का ऐलान

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भाजपा ने जहां अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीं कांग्रेस अब तक अपने उम्मीदवार का ऐलान तक नहीं कर सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस सोमवार या मंगलवार को यहां से प्रत्याशी का ऐलान कर देगी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तीन दावेदारों के नाम पर चर्चा की जा रही है।

इधर अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रभारी बनाई गई संपत्तियां उईके मैं यहां के नेताओं से फोन पर चर्चा की और यहां समीकरण समझे, वे सोमवार से यहां पर डेरा डाल सकती हैं। उनके साथ सह प्रभारी हेमंत खंडेवाला भी यहां की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Sukhdev Panse takes charge of Amarwada by-election Congress may announce candidate tomorrow

वहीं कांग्रेस के सुखदेव पास से यहां से पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को लेकर छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा में दो बैठक कर चुके हैं। यहां पर तीन नाम सामने आए हैं। जिनमें एकलव्य अहाके, चंपालाल खुर्चे और विनय भारती सहित आधा दर्जन नाम सामने आए हैं। शनिवार को सुखदेव पैसे ने छिंदवाड़ा में बैठक ली थी जिसमें अमरवाड़ा कांग्रेस के 6 ब्लॉक के नेताओं को बुलाया गया था।

इस बैठक में राय शुमारी करने का प्रयास किया गया, अब यह रिपोर्ट रविवार को ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजी जाएगी। जहां एआईसीसी को जानकारी दी जाएगी। सोमवार या मंगलवार को कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

वही संपत्तियां उईके और हेमंत खंडेवाला को यहां पर जीत की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ने यहां से भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह से बात की है। अब जीत के लिए दोनों नेता यहां के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत की रणनीति बनाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को अमरवाड़ा आएंगे। यहां पर वे पार्टी उम्मीदवार कमलेश शाह की नामांकनरैली में शामिल होंगे। भाजपा यहां पर अपने कई विधायकों को भी जिम्मेदारी दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+