मध्य प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

MP में सरकारी स्कूलों में बच्चों को अटेंडेंस में 'यस सर' की जगह बोलना होगा 'जय हिंद'

Google Oneindia News

सतना। भले ही आप आज तक क्लास रूम में टीचर अटेंडेंस में 'यस सर' या फिर 'यस मैम' बोलते आए हैं, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार इस नियम में बदलाव लाने जा रही है। मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने एक नया विवादित नियम लागू किया है जिसके तहत अब सरकारी स्कूलों के अंदर उपस्थिति दर्ज करवाते समय बच्चों को 'जय हिंद' कहना जरूरी होगा।

Kunwar Vijay Shah

मंत्री ने कहा कि सभी बच्चे स्कूल में यस सर अब नहीं कहेंगे और इसके स्थान पर वह 'जय हिंद' कहेंगे। सरकारी स्कूलों में इस नियम का सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है। अब बच्चों को अटेंडेंस के समय यह 'जय हिंद' कहना अनिवार्य होगा। विजय शाह ने कहा कि यदि यह प्रयोग सतना में सफल रहा तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुमति से इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सतना में प्राइवेट स्कूलों पर यह जबरन लागू नहीं किया जाएगा। वैसे उम्मीद है कि ये स्कूल भी इसे जरूर लागू करेंगे, क्योंकि यह देशभक्ति से जुड़ा है।

मंत्री कुंवर विजय शाह के मुताबिक इसे स्कूलों के अंदर 1 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मंत्रीजी का यह फरमान देशभक्ति का भावना जगाने को लेकर है। हालांकि, कुछ लोग इसे मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। इस फैसले की शुरुआत सतना से की जाएगी लेकिन इसके बाद ये पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल इस बात की कोई भी सरकारी तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। वहीं अभी तक विपक्षी पार्टी कांग्रेस की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Comments
English summary
students in madhya pradesh will now say jai hind in class attendance
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X