Madhya Pradesh : बदमाशों ने चित्रकूट एक्सप्रेस पर किया पथराव, यात्रियों में मचा हड़कंप

कटनी। जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस पर पथराव होने से हड़कंप मच गया। गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15206 पर पथराव कर दिया, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

stone throwing on Chitrakoot Express passengers injured

घटना सिहोरा और कटनी के बीच की बताई जा रही है। ट्रेन के एस2 डिब्बे में यात्रा कर रहे राकेश सिंह को पत्थर लगने से सिर में चोट आई। ट्रेन के कटनी पहुंचने पर घायल यात्रियों का ट्रेन में ही इलाज किया गया। यात्रियों के उपचार के बाद ट्रेन को आगे के लिये रवाना किया गया। अचानक पथराव होने से यात्री भयभीत रहे और उन्होंने ट्रेन की सभी खिड़की दरबाजे बंद रखे। रेलवे पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मामला दर्ज किया है।

stone throwing on Chitrakoot Express passengers injured

जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चढार ने बताया कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आसपास के बदमाश हैं, जो रात को लाइन के पास बैठे रहते हैं और जब ट्रेन लाइन से गुजरती है तो उस पर पथराव करने लगते हैं। पथराव से गुरुवार रात ट्रेन की खिड़की के कांच तोड़ पत्थर अंदर आ गया और एक यात्री घायल हो गया। अन्य यात्रियों के भी मामूली चोट आई। घायल या प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+