राहुल गांधी के दौरे से पहले अस्पताल में मिला भगदड़ पीड़ितों को बेड और कम्बल

भगदड़ पीड़ित घायल अस्पताल की जमीनों पर पड़े है। बच्चे-बूढ़े समेत की घायल अस्पताल के जमीन पर पड़े रहकर अपना इलाज कराने के लिए मजबूर है, लेकिन इनके लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भगवान बनकर आए है। आज राहुल गांधी दतिया भगदड़ में गायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मिलने वाले है। उनका हाल-चाल जानने वाले है। ऐसे में राहुल के दौरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने फर्श पर पड़े इन मरीजों को बेड मुहैया कराया है। अस्पताल के बेड पर पड़े सभी भगदड़ पीड़ितों को साफ कम्बल दिया गया है। अस्त-व्यस्त अस्पताल को राहुल के दौरे से पहले चका-चक किया जा रहा है।
अपनी कमी को छुपाने के लिए अस्पताल ने तैयारी शुरु कर दी है। वो दिखाना चाहते है कि अस्पताल में भगदड़ पीड़ितों को बेहतर इलाज मिल रहा है। दरअसल कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर और शहडोल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद राहुल रतनगढ़ मंदिर में मची भगदड़ में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल भी जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications