एसपी के जूते में घुस कर बैठा था सांप, ऑफिस जाने के लिए उठाया तो लगा फुफकारने

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एसपी मयंक अवस्थी के साथ एक ऐसी घटना घटी है, जिस सुन और देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, पन्ना एसपी मयंक अवस्थी के जूते में एक सांप घुसकर आराम कर रहा था, जिसके बारे में उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। उन्होंने ऑफिस जाने के लिए जूता उठाया और मोजा निकालने के लिए जैसे ही अंदर हाथ डाला तो उनके हाथ में सांप आ गया। सांप को देखकर वो हैरान रहे गए।

Recommended Video

    एसपी के जूते में घुस कर बैठा था सांप, ऑफिस जाने के लिए उठाया तो लगा फुफकारने
    क्या है पूरा मामला

    क्या है पूरा मामला

    पन्ना जिले के एसपी मयंक अवस्थी सोमवार को लंच करने के अपने सरकारी आवास से ऑफिस जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑफिस जाने के लिए उन्होंने अपना जूता उठाया और मोजा निकालने के लिए उन्होंने जैसे ही जूते में हाथ डाला, तो उन्हें लगा कि अंदर कुछ है। दरअसल, जूते के अंदर एक छोटा जहरीला सांप बैठा हुआ था। हाथ डालते ही वह फुफकारने लगा।

    एसपी को लगा सांप ने डस लिया उन्हें

    एसपी को लगा सांप ने डस लिया उन्हें

    खबर के मुताबिक, जूते के अंदर पन्ना एसपी मयंक अवस्थी का हाथ सांप से टच हुआ था। सांप को देख उन्हें लगा कि सांप ने डस लिया है। क्योंकि एसपी के हाथ में जलन हो रहा था। उसके बाद तुंरत उन्होंने अपने स्टॉफ को खबर दी। उसके बाद एसपी कोठी में हड़कंप मच गया।

    जांच के लिए पहुंचे डॉक्टर

    जांच के लिए पहुंचे डॉक्टर

    उसके बाद एसपी मयंक अवस्थी ने तुरंत जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को इसकी जानकारी दी। उसके बाद पन्ना जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ व्हीएस उपाध्याय उनके बंगले पर पहुंचे। उसके बाद एसपी की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में उन्हें सांप काटने के कोई लक्षण नहीं मिले। घंटे भर डॉक्टरों की टीम पन्ना एसपी के स्वास्थ्य की निगरानी की। लेकिन सब कुछ सामान्य रहा।

    पूरी तरह स्वस्थ है पन्ना एसपी

    पूरी तरह स्वस्थ है पन्ना एसपी

    उसके बाद एहतियात के तौर पर पन्ना एसपी मयंक अवस्थी इलाज के लिए जबलपुर गए। यहां उन्होंने नेशनल अस्पताल में चेक अप करवाया है। लेकिन उन्हें कोई परेशानी नहीं है। पन्ना एसपी मयंक अवस्थी अभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+