सीएम शिवराज सिंह के बेटे ने किराए पर ली दुकान, बेच रहे हैं फूल

shivraj singh chauhan son kartikay starts flower outlet

Recommended Video

    Shivraj Singh Chauhan's Son starts up with business of flowers, Know more । वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान अब फूल बेचेंगे। कार्तिकेय ने भोपाल की इंदिरा मार्केट में एक दुकान किराए पर ली है। रविवार को उन्होंने इस दुकान का शुभारंभ किया। उस दौरान मुख्यमंत्री के परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

    shivraj singh chauhan son kartikay starts flower outlet

    30 हजार के किराए पर ली है दुकान

    30 हजार के किराए पर ली है दुकान

    सीएम के बेटे ने 30 हजार रुपए प्रति माह के किराए पर ये दुकान ली है। कार्तिकेय ने इसे स्टार्टअप के तौर पर शुरू किया है। फूलों के आउटलेट का नाम 'सुंदर फ्लोरिका' है। आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे।

    सीएम के फार्महाउस के फूल बिकेंगे

    सीएम के फार्महाउस के फूल बिकेंगे

    कार्तिकेय के आउटलेट में विदिशा के बैस नगर स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फॉर्म हाउस पर उगने वाले फूल बिकेंगे। पारिवारिक के लोगों का कहना है कि इस आउटलेट के लिए कार्तिकेय ने दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंनेदो साल तक फूलों की खेती और व्यवसाय को समझा है।

    200 से 1100 तक के बुके

    200 से 1100 तक के बुके

    शिवराज सिंह के बेटे के आउटलेट में 200 रुपए से लेकर 1140 रुपए तक के फूलों के बुके मिलेंगे। यहां पर सीएण के फार्म हाउस का ऑर्किड फूल खासतौर पर आउटलेट पर मौजूद होगा। इस एक फूल की कीमत 25 रुपए से 30 रुपए तक होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+