CM Shivraj का दावा- 20 सालों में हमने जितना कार्य किया राजा-महाराजाओं और पिछली सरकारों ने मिलकर नहीं किया

MP News:

MP News: एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 16 जुलाई को दावा किया कि जितना विकास कार्य राजा-महाराजाओं, नवाबों और पिछली सरकारों के सालों-साल के शासन में नहीं हुआ, उससे कई गुना ज्यादा विकास भाजपा सरकार पिछले 20 वर्षों में कर दिखाया है।

मुख्यमंत्री धार जिले के कुक्षी माइक्रो उद्वहन (लिफ्ट)सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Shivraj Singh Chouhan

मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में 16 जुलाई से प्रारंभ हुए 'विकास पर्व' की शुरुआत धार जिले के लिए 2771.16 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के भूमि-पूजन से की। यह 'विकास पर्व' आगामी 14 अगस्त तक चलाया जायेगा, जिसके अंतर्गत एमपी के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण के साथ ही जन संवाद, हितग्राही सम्मेलन, रोड-शो आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।

इसके अलावा, सीएम शिवराज 16 जुलाई को बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में 'विकास पर्व' की शुरुआत करते हुए निमाड़ के 2 जिलों की जनता को 1328.75 करोड़ रुपये की लागत से बनी नागलवाड़ी और पाटी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाएं समर्पित कीं।

इस कार्यक्रम पर चौहान ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग आज पूरी हो गई है। भाजपा सरकार ने असंभव क्षेत्रों में जल पहुंचाने के संकल्प को साकार कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में नहर से पानी पहुंचाना संभव नहीं था, लेकिन हमने पानी को उद्वहन करके खेतों तक पहुंचाया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए ऐसे विकास लगातार जारी रहेंगे और यही मेरा संकल्प भी है। मुख्यमंत्री ने निमाड़ की जनता को एक और सौगात देते हुए नागलवाड़ी में लोकदेवता भीलट देव का लोक बनाने का एलान उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए विशेषज्ञों के दल को दिखाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+