Shivpuri News: सलाखों के पीछे से घर चला रहे 24 कैदी,जेल में मोदी जैकेट बनाकर कर रहे लाखों की कमाई
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जेल प्रबंधन ने सराहनीय पहल की है। जेल में बंद कैदियों को मोदी जैकेट बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां के 24 कैदी जैकेट बनाना सीख चुके हैं। अब प्रतिदिन एक बंदी 16-17 जैकेट बनाकर आत्मनिर्भर बन रहा है। इन जैकेटों को शिवपुरी सर्किल जेल से प्रदेश की विभिन्न केंद्रीय जेलों में भेजा जा रहा है। जिससे इन कैदियों को अच्छी कमाई हो रही है।
बताते चलें कि एक जैकेट ढाई सौ से 300 रुपए में बिकती है। जिससे बंदी को अच्छी इनकम हो जाती है। इस मोदी जैकेट की बिक्री से जो राशि आ रही है, वह कैदियों के अकाउंट में जमा कराई जा रही है। शिवपुरी की जेल में बनाई जा रही मोदी जैकेट का नाम दूर-दूर तक विख्यात हो गया है और सर्दियों के इस दौर में ठंड बढ़ने का बाद इसकी और ज्यादा मांग बढ़ गई है।

शिवपुरी सर्किल जेल के अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि बंदियों को जेल में इसका प्रशिक्षण दिया गया था। जिसके बाद कैदी मोदी जैकेट बनाने का काम सीख गए। अब तब 3500 से ज्यादा कैदियों ने मोदी जैकेट बन चुके हैं। जैकेटें विभिन्न केंद्रीय जेलों में भेजी जा चुकी हैं। कैदी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उनके खाते में पैसा जमा हो रहा है, वो अपनी जरूरत के अनुसार उसे खर्च कर रहे हैं।
जेल में बंद कैदी राजेश कुशवाह के जानकारी अनुसार उन्हें जेल में बंद रहते हुए जैकेट बनाने की ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद वह मोदी जैकेट बनाने लगे हैं। अब इसी काम में मन भी लगा रहता है। समय को फिजूल खर्च नहीं करते। प्रतिदिन 16 से 17 जैकेट बना लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications