शाजापुर ADM मंजूषा विक्रांत राय ने दुकानदार को मारा थप्पड़, त्रिपुरा व सूरजपुर DM भी उठा चुके हैं हाथ
भोपाल, 24 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते लागू लॉकडाउन में गाइडलाइन की पालना करवाने के नाम अफसरों के हाथ उठ रहे हैं। त्रिपुरा और सूरजपुर के जिला कलेक्टरों के बाद अब मध्य प्रदेश से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अधिकारी दुकानदार को थप्पड़ मारतीं नजर आ रही है।
Recommended Video

अब शाजापुर एडीएम मंजूषा विक्रांत राय ने मारा थप्पड़
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के शाजापुर का है। शाजापुर एडीएम मंजूषा विक्रांत राय कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने पर एक दुकानदार को थप्पड़ मार रही हैं।
दुकानदार का आरोप
वहीं, दुकानदार का आरोप है कि उसकी दुकान का शटर गिरा हुआ था। इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने उसे दुकान से बाहर खींचा। फिर एडीएम मंजूषा विक्रांत ने थप्पड़ व पुलिसकर्मियों ने डंडे से मारा।
पश्चिम त्रिपुरा डीएम यादव ने पंडित को मारा
कोरोना लॉकडाउन की पालना की नाम पर पश्चिम त्रिपुरा जिले के डीएम शैलेश कुमार याादव भी हाथ उठा चुके हैं। शैलेष कुमार यादव ने एक शादी समारोह में पहुंचकर कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर शादी करवा रहे पंडित को चांटा मारा और दूल्हे समेत अन्य मेहमानों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
सूरजपुर डीएम शर्मा ने युवक पर उठाया हाथ
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा भी हाथ उठा चुके हैं। दो दिन पहले सूरजपुर डीएम रणवीर शर्मा ने एक युवको को थप्पड़ जड़ दिया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों से युवक के डंडे भी लगवाए।












Click it and Unblock the Notifications