मध्य प्रदेशः शहडोल में मिट्टी की खदान धंसने से 6 मजदूरों की मौत, अभी भी फंसे हैं कई श्रमिक
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पपरेडी गांव में बड़ा हादसा हो गया है। जहां मिट्टी की खदान धंसने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में घायल 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अभी भी खदान में करीब 6 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है।
Recommended Video

पपरेडी गांव में छुई खदान धंसने से 6 ग्रामीण की मौत हो गयी और कई घायल हो गए। इनमें 4 गंभीर रूप से ज़ख्मी हैं. खदान में अभी करीब 6 लोगों के फंसे होने की खबर है। दरअसल, खदान में खुदाई का काम चल रहा था। मौके पर बड़ी संख्या में गांव वाले और मजदूर मौजूद थे। उसी दौरान अचानक से खदान की मिट्टी एकदम से धंस गयी। देखते ही देखते उस जगह काम कर रहे दर्जनों लोग मिट्टी सहित खदान में समा गए। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर चीख़-पुकार मच गयी।
फौरन ही गांव वाले अपने साथियों को बचाने के लिए दौड़े। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर आ गए औऱ राहत-बचाव का काम शुरू किया। लेकिन, तब तक 5 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने हादसे पर अफसोस जताते हुए मृतकों के परिवार की मदद का ऐलान किया है। सभी मृतक के परिवार को दो लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने खदान में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी बुला ली है, लेकिन बारिश के कारण बचाव के काम में परेशानी आ रही है। कलेक्टर सत्येंद्र सिंह और एसपी सत्येंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए हैं। गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications