कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर सर्वाधिक मतों से विजयी होंगे देवास विधानसभा: भाजपा नेता प्रभात झा

Dewas BJP News: 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी है। देवास विधानसभा की जनता ने हर बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने कहा कि चुनाव में भारतीय जनता को भरपूर आशीर्वाद दिया हैं। यही क्रम आगे भी बरकरार रखना है। इसके साथ ही जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक जीतें इस दिशा में हर कार्यकर्ता को मिलकर काम करना है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने रविवार को देवास के श्याम गार्डन में विधानसभा सम्मलेन को संबोधित करते हुए कही। सम्मलेन को विधायक गायत्री राजे पंवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, विक्रम सिंह पंवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया है।

Senior leader Prabhat Jha addressed the workers conference of Dewas assembly

देवास विधानसभा को प्रदेश का गौरव बनाना है

प्रभात झा ने कहा कि भाजपा में विचारधारा के आत्मीय आनंद के लिए कार्यकर्ता काम करता है। हम विचारधारा से जुड़े हुए हैं। हमारी पार्टी के जब देश में केवल दो सांसद थे, हम तब नहीं घबराए, आज कार्यकर्ताओं की दम पर और उनकी मेहनत से 303 सांसद हो गए हैं। अपनी सरकार का एक अलग ही आनंद होता है।

झा ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि देवास विधानसभा को प्रदेश का गौरव बनाना है। इसके लिए हम सभी संकल्प ले कि इस बार देवास विधानसभा को प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीतेंगें। प्रदेश में अपनी विधानसभा का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पदाधिकारी संकल्प ले कि आगामी विधानसभा चुनाव तथा केन्द्र के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर पुनः डबल इंजन की सरकार बनाएंगे।

देवास राज परिवार ने विकास में दिया महत्वपूर्ण योगदान

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झा ने कहा कि देवास राज परिवार ने भाजपा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्व कुशाभाउ ठाकरे के लिये उनके महल मे एक कमरा आरक्षित रहता था। स्व ठाकरे जी जब भी प्रवास पर आते थे तो यही रूकते थे। देवास महाराज स्व तुकोजीराव पवार ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज वह नही है किन्तु उनके कार्य को देवास विधायक गायत्री राजे पंवार और उनके पुत्र विक्रम सिंह पंवार भली भाती रूप से संभाल लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+