Heart attack: स्कूल बस ड्राइवर को बीच रास्ते में आया हार्ट अटैक... मरने से पहले उसने कैसे बचाई बच्चों की जान?
Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में स्कूल वैन ड्राइवर को बीच रास्ते में हार्ट अटैक (heart attack) आ गया। ड्राइवर ने वैन को सुरक्षित रोक लिया और साइड में पार्क कर दी। इसके बाद सीट पर ही बेहोश हो गया। वैन में 05 बच्चे सवार थे। इसके बाद ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दरअसल मृतक पगारा का राहुल बेलवंशी है। वह टाटा मैजिक चलाकर बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का काम करता था। कई दिनों से वह बीमार था। आज सुबह वह अपने अंतिम सफर पर निकला। वह पास के निजी स्कूल में कोल्हुखेड़ा और लिखावाड़ी के बच्चों को स्कूल तक पहुंचाता है। मंगलवार को भी वह स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने गया था। अचानक उसे लिखावाड़ी गांव के पास हार्ट अटैक आ गया।

उसे सांस लेने में समस्या हुई। उसने पहले मैजिक को साइड लिया, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। उस समय मैजिक में पांच बच्चे थे। बाकी को बच्चों को घर छोड़ चुका था। उसने अपने साथियों को बताया कि उसे प्रॉब्लम हो रही है। साथ के ड्राइवर उसे परासिया लेकर आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल ने खुद की जान बचाने की जगह पहले छोटे-छोटे बच्चों की जान बचाई, जो मैजिक में बैठे हुए थे।
राहुल वेलवंशी यदि समय रहते मैजिक वाहन को नहीं रोकता और सड़क के किनारे नहीं लगाता तो मैजिक वाहन हादसे का शिकार भी हो सकता था। इससे बच्चों की जान पर बन आती लेकिन उसने मरने से पहले बड़ी सूझबूझ का काम करते हुए मैजिक वाहन के किनारे लगा दिया।
हर अभिभावक और बच्चे की इस घटना के बाद आंख नम है। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था।












Click it and Unblock the Notifications