Satna News: राज्य मंत्री का जीजा निकाल कब सिरप का तस्कर, कांड करके हो गया था फरार

Satna News: मध्य प्रदेश की सतना पुलिस ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदार (बहनोई) को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में एक बादल सिंह का नाम भी सामने आया है जो कि सांसद गणेश सिंह का करीबी बताया जाता है उसकी सांसद के साथ की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Brother-in-law of Minister of State Pratima Bagri

नशीली कफ सिरफ के बड़े गिरोह में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेन्द्र राजावात की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी शैलेन्द्र राजावत के साथ राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि प्रतिमा बागरी की बहन ने घर से भागकर शैलेन्द्र राजावत से शादी की थी और उसके बाद से प्रतिमा बागरी के परिवार ने उनसे दूरी बना ली थी। हालांकि इस मामले पर अभी तक राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

एडीशनल एसपी विक्रम सिंह ने पूरे मामले पर बताया कि सिंहपुर थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को एक बड़ी कार्यवाही की गई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश से आ रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया था। जिसमें भारी मात्रा में नशीली कफ सिरफ भरी हुई थी। ये पिकअप सतना लाया जा रहा था।

पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वो अपने साथी अमित गुप्ता निवासी रैगांव, आशीष गौतम निवासी रैगांव के साथ ये माल लेकर सतना आ रहा था। इसमें से 10 पेटी माल बादल सिंह पटेल निवासी जमुना, रामपुर बघेल को, 25-25 पेटी अमित गुप्ता व आशीष गौतम को देने की बात ड्राइवर दिवाकर ने बताई थी।

पुलिस ने मामले की जांच तेज की तो पाया कि सिंडीकेट के रूप में नशीली कफ सिरफ की तस्करी की जा रही थी। बीते दो वर्षों में करीब 5 करोड 35 लाख रूपये का कफ सिरप की खरीदी बिक्री का ट्रांजेक्शन पाया गया।

अब नाम सामने आया आरोपी शैलेन्द्र सिंह उर्फ सिम्मू का जो लगातार आनरेक्स कफ सिरफ खरीद एवं बेच रहा था। पुलिस ने शैलेन्द्र सिंह को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने जुर्म करना स्वीकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+