ग्लैमरस दुनिया छोड़ इस गांव पहुंचीं सारा तेंदुलकर, मां अंजलि के साथ तीर-धनुष से लगाया निशाना
Sara Tendulkar News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में उसे समय हर कोई हैरान रह गया जब भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा तेंदुलकर अचानक सीहोर के भेरूंदा तहसील क्षेत्र में पहुंच गई।
मां-बेटी बेहद गोपनीय तरीके से आदिवासी गांव जामुनझील व सेवनिया में संचालित सेवा कुटीर में पहुंचीं। आपको बता दें कि इससे पहले खुद सचिन तेंदुलकर भी यहां आ चुके हैं।

यहां आदिवासीयों ने अपने अंदाज में ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनके हाथों में तीर-कमान दिया। जहां सारा तेंदुलकर अपने मां अंजलि के साथ निशाना लगाती हुए नजर आ रही हैं। सारा ने अपनी मां अंजली के साथ कुटीर में पढ़ने वाले बच्चों से बातचीत भी की है।जिसके फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर का आदिवासी ग्रामीणों ने अपने अनूठे अंदाज में दोनों का भव्य स्वागत किया ढोल नगाड़ों के बीच आदिवासी ने तीर कमान हाथों में दिए। इसके बाद कुटीर में पढ़ने वाले बच्चों से उन्होंने बातचीत की और व्यवस्था को देखा।

इन सेवा कुटीरों की स्थापना विनायक लोहानी द्वारा की गई थी। इसके बाद सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने इन्हें गोद ले लिया। अब सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन इन कुटीरों को संचालित करता है। इसके लिए उन्होंने इन गांवों में इसकी शुरूआत की थी। यहां पर बच्चों को पढ़ाई, भोजन के साथ ही संस्कारों की भी शिक्षा दी जाती है।
इससे पहले नवंबर 2021 में सचिन तेंदुलकर भी यहां पर पहुंचे थे। अब उनकी धर्मपत्नी और बेटी सारा तेंदुलकर पहुंची हैं। आदिवासियों ने उनका अनूठे अंदाज में स्वागत किया। इस दौरान अंजलि और सारा भी इस स्वागत से प्रसन्न नजर आईं। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications