Damoh: पुलिस सीमेंट फैक्टरी लेकर पहुंची 227 क्विंटल गांजा, भट्टी में ऐसे नष्ट कराया...
सीमेंट फैक्टरी का गांजे से क्या संबंध हो सकता है! बीते रोज सागर संभाग की पुलिस दमोह जिले की नरसिंहगढ़ फैक्टरी में सवा दो क्विंटल गांजा लेकर पहुंची थी। यहां फैक्टरी की भट्टी में डालकर गांजे को नष्ट किया गया।

पुलिस गांजा सहित जिन मादक पदार्थों को पकड़ती है, क्या आप जाते हैं उनको कैसे नष्ट किया जाता है! सागर संभाग की पुलिस ने बीते रोज विभिन्न जिलों में तस्करों से जब्त किया गया गांजा नष्ट कराया है। गांजे की करीब 2 क्विंटल 27 किलो 520 ग्राम गांजा नष्ट किया गया। इसके नष्ट कराने के लिए डीआई और तीन जिलों के एसपी दमोह जिले के नरसिंहगढ़ स्थित सीमेंट फैक्टरी पहुंचे थे। पुलिस ने यहां भट्टी में गांजे को जलाकर नष्ट कराया।
नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय के आदेश पर नष्ट कराया
भारत सरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली द्वारा जारी स्टेंडिंग आदेश एवं वित मंत्रालय राजस्व विभाग द्वारा रुल्स एवं नोटिफिकेशन 10 मई 2007 के अंतर्गत तथा नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया।
Recommended Video
ड्रग विनिष्टिकरण समिति के अधिकारी शामिल रहे
सागर रेंज एवं छतरपुर रेंज की गठित ड्रग विनिष्टिकरण समिति द्वारा पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, सागर प्रमोद वर्मा के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 227 किलो 520 ग्राम का विनष्टीकरण तकनीकि सदस्यों की मौजूदगी में प्रदूषण संबंधी सावधानियों के तहत दमोह में किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications