Sagar Gourav Divas: घुटनों पर आए गायक उदित नारायण, प्रशंसकों से मिलने स्टेज पर ही घुटनों पर बैठ गए

पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे गए प्रख्यात पार्श्व गायक उदित नारायण सागर गौरव महोत्सव में अपने फैंस और सागर वासियों के प्यार, स्नेह के लिए मंच पर ही घुटनाटेक हो गए। उनके साथ सेल्फी लेने बेताब लोगों से हाथ मिलाने और सेल्फी के लिए वे घुटनों पर बैठ गए।

सागर की मोहब्बत में घुटनाटेक मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण

Madhya Pradesh के सागर में गौरव दिवस के मौके पर आयोजन कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देने के दौरान देश के प्रख्यात पार्श्वगायक व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उदिन नारायण अपने फैंस व चाहने वालों के लिए मंच पर ही घुटनाटेक हो गए। इसे उनकी सहजता और मिलनसारिता ही कहा जाएगा कि वे मंच पर ही घुटनों पर बैठकर लोगों के साथ सेल्फी खिंचाते रहे और हाथ मिलाते रहे। संभवतः वे इकलौते कलाकार हैं, जो अपने चाहने वालों के लिए मंच पर परफॉमेंस के दौरान इतने सहज व सरल रहते हैं।

सागर की मोहब्बत में घुटनाटेक मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण

अपनी जादुई आवाज से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त गायक उदित नारायण शनिवार को सागर में अनूठे अंदाज में नजर आए। वे यहां मंच पर अपने कर्णप्रिय गानों की प्रस्तुति के दौरान मंच के आगे आए और मंच के नीचे खड़े युवाओं और अपने चाहने वालों के लिए घुटनों पर बैठकर सेल्फी खिंचाने लगे। इस दौरान कुछ युवाओं ने उनकी तरफ फूल बढ़ाए तो कुछ ने हाथ मिलाने के लिए आगे किए तो] उदित नारायण मंच पर ही घुटनों पर बैठकर पूरी तरह आगे की तरफ झुककर चाहने वालों से मिलने लगे। वे काफी देर तक मंच पर इसी तरह घुटनाटेक होकर युवाओं से मिलते रहे। उन्होंने अपनी पत्नी दीपा नारायण व साथी कलाकारों संग करीब दो घंटे तक एक के बाद एक शानदार गानों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

Mukesh Tiwari

अभिनेता मुकेश तिवारी और पद्मश्री राम सहाय पाण्डेय का सम्मान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर गौरव दिवस पर पद्मश्री सम्मान प्राप्त सागर के लोक कलाकार राम सहाय पाण्डेय का मंच से सागर रत्न के रुप में सम्मान किया। इसी प्रकार फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी का सागर विवि के पूर्व छात्र व सागर का नाम रौशन करने के लिए सागर रत्न से सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+