सागर में अब तक के सबसे ऊंचे मंच पर बैठेंगे सीएम, उदित नारायण सुनाएंगे गाने
Madhya Pradesh के सागर में दो दिन बाद 26 नवंबर गौर जयंती पर सागर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन सागर के तीनबत्ती पर स्थित गौरमूर्ति के दोनों तरफ अब तक का सबसे बड़ा मंच सजाया जा रहा है। गौर साहब की प्रतिमा बीचो-बीच रहेगी व दोनों तरफ बैठक व्यवस्था रहेगी। यहां पर मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे रहेंगे। वहीं हिन्दी फिल्मों मशहूर गायक उदित नारायण यहां गीतों की प्रस्तुति देंगे तो सागर की पहचान बन चुके पद्मश्री रामसहाय पाण्डेय का मंच पर सम्मान होगा और वे लोकनृत्य की प्रस्तुति भी देंगे।

अभिनेता मुकेश तिवारी करेंगे सीधा संवाद
चाइनागेट फिल्म के मशहूर किरदार जगीरा से दुनियाभर में अपनी अदाकारी का डंका बजाने वाले अभिनेता मुकेश तिवारी शुक्रवार को स्वर्णजयंती सभागार में विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। वे विद्यार्थियों से जुड़कर करियर से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में सफलता को लेकर मूल मंत्र देंगे। सवालों के जवाब भी देंगे।
सागर गौरव आयोजन को लेकर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह खुद एक-एक व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने गौरमूर्ति पहुंचकर मंच व पंडाल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गौरमूर्ति से लेकर कटरा बाजार यातायात थाना तक मंच के आगे से बैठक व्यवस्था रहेगी। बीच-बीच में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी व लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications