SAF जवान के जबड़े को चीरती हुई निकली गोली, 2 दिन पहले लुटेरों के छुड़ाए थे पसीने

Mandsour News in Hindi, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव खेजड़िया में पुलिस चौकी पर पदस्थ विशेष सशस्त्र पुलिस बल (एसएएफ) के जवान रवि यादव की गोली लगने से मौत हो गई।SAF Jawan Ravi Yadav यादव की मौत की यह गुत्थी हत्या, आत्महत्या या हादसे में उलझ गई है। फिलहाल इसे हादसा माना जा रहा है। वास्तविकता पुलिस की विस्तृत जांच में सामने आ सकेगी।

SAf jawan Ravi yadav

पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर टिकमगढ़ निवासी रवि यादव मध्य प्रदेश की 24 वी बटालियन बटालियन जावरा के विशेष सशस्त्र पुलिस बल ( SAF) का जवान था। वह इन दिनों गांव खेजड़िया स्थित पुलिस चौकी पर तैनात था। रवि यादव अपनी राइफल की साफ कर रहा था। उसी समय अचानक गोली चल गई, जो उसके जबड़े पर लगी। इससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

मौत की एक कहानी यह भी

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाई और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मन्दसौर एसपी विवेक अग्रवाल, एसडीओपी श्री शर्मा और टीआई बीएस गौरे आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। रवि यादव की मौत के मामले में एक कहानी यह सामने आ रही है कि वह साथी जवान देवेन्द्र यादव के साथ रात्रि गश्त पर था। इसी दौरान गलती से बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिससे गोली उसके जबड़े को चीरते हुए निकल गई और रवि की मौत हो गई।

दो दिन पहले ही दिखाई थी बहादुरी

24 वी बटालियन बटालियन जावरा के डिप्टी कमाण्डेन्ट एम. अजनार ने बताया कि र​वि यादव की गोली लगन से मौत हुई है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके अलावा बता दें कि रवि यादव बहादुर जवान था। दो दिन पूर्व ही गांव खेजड़िया में लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों को उसने बहादुरी से सामना किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+