'सचिन तेंदुलकर' छुट्टियां बिताने पहुंचे 'मोगली लैंड', पेंच टाइगर रिजर्व में परिजन संग कर रहे टाइगर सफारी
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपने परिवार के साथ मप्र आए हुए हैं। सिवनी जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में छुट्टियां बिता रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से सचिन से मिलना तो दूर उनकी फोटो तक की अनुमति नहीं है।

Sachin Tendulkar in Mowgli Land: भारत रत्न व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मध्य प्रदेश में मोगली लैंड में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। सचिन और उनका परिवार बीते रोज सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचा है। यहां पर सचिन 19 फरवरी तक रुकेंगे। सचिन के साथ उनके परिवार के आठ सदस्य भी आए हैं। पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी में उनका परिवार स्टे कर रहा है।
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर छुट्टियां बिताने के लिए मप्र के पेंच टाइगर रिजर्व में परिवार सहित आए हुए हैं। दो दिन से सचिन और उनका परिवार टाइगर सफारी का आनंद ले रहा है। पेंच नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार सचिन और उनका परिवार कर्माझिरी में रुके हुए हैं। उनकी यह यात्रा काफी निजी है, इस कारण सचिन या उनके परिवार से किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा इतनी तगड़ी है कि कोई उनकी फोटो भी नहीं ले सकता है। रिजर्व के स्टाफ को भी सख्त ताकीद किया गया है। सचिन तेंदुलकर अपने परिवार सहित पेंच के जंगल में सफारी का आनंद ले रहे हैं। सचिन ने यहां की द ग्रेट मॉम कहलाने वाली कालर बाघिन के निधन के बाद शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख भी जताया है।
Recommended Video
ब्लैक पैंथर को दिखाने का भी गाइड कर रहे प्रयास
बता दें कि पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों के अलावा ब्लैक पैंथर मुख्य आकर्षक का केंद्र है। मध्य भारत में केवल यह पेंच टाइगर रिजर्व में ही पाया जाता है। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन के निर्देशानुसार सचिन तेंदुलकर व उनके परिवार के सदस्यों को काला तेंदुआ दिखाने का भी विशेष प्रयास किया गया है। बता दें कि पेंच नेशनल पार्क को 'मोगली लैंड' भी कहा जाता है। मशहूर जंगल बुक और मोगली-बघीरा की कहानी पेंच टाइगर रिजर्व से प्रेरित होकर ही लिखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications