रूस-यूक्रेन जंग : हजारों भारतीय छात्र बंकर व मेट्रो स्टेशन पर गुजार रहे रात, उड़ान रद्द होने से मां मायूस

धार, 25 फरवरी। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते बड़ी संख्या भारतीय छात्र भी वहां फंस गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के धार का एमबीबीएस छात्र भी शामिल है।

dhar news

मीडिया से बातचीत में छात्र की मां नंदा बोराडे ने बताया कि 'यूक्रेन में मेरा बेटा पढ़ने गया था। वहां रूस-यूक्रेन जंग के चलते वहां फंस गया। बेटे की आज की उड़ान रद्द हो गई। उसने मां को बताया कि वह सुरक्षित रूप से दूतावास पहुंच गया है, जहां 250-300 और लोग एकत्र हुए थे। बेटा चिंतित है, लेकिन यूक्रेन की सरकार ने उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया है।'

इधर, राजस्थान से भी खबर है कि यहां के तीन हजार राजस्थानी छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। धमाकों के बीच बेसमेंट और मेट्रो स्टेशन पर रात गुजार रहे हैं। यूक्रेन में पढ़ने गए भारतीय स्टूडेंट तनाव में हैं। गुरुवार को राजस्थान के 17 स्टूडेंट जयपुर लौटे हैं।

राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक 34 छात्र आ चुके हैं। जयपुर के जामडोली निवासी नाहरसिंह के पुत्र पिंटू चौधरी व अनुज चौधरी ने बताया कि करीब तीन हजार छात्र हैं। वहीं, चार हजार से ज्यादा राजस्थानी व्यक्ति भी वहां फंसे हुए हैं। उन्हीं बाहरी लोगां से लूट व मारपीट का डर सता रहा है।

भारतीय दूतावास ने कह दिया है कि छह दिन जहां हैं। वहीं रहें, बाहर न निकलें। नौ फरवरी को एमबीबीएस की करने गई बीकानेर की माधुरी चौधरी ने बताया कि धमाके के डर से 600 छात्र बड़े बेसमेंट में रखे गए हैं। कुछ ने मेट्रो स्टेशन पर रात गुजारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+