जब यमराज ने लोगों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों की पालना की सीख दी
Jhabua News, झाबुआ। यातायात नियमों का पालन करवाने स्वयं यमराज को धरती पर आना पड़ा। यमराज ने यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले हादसों और हेलमेट की उपयोगिता की समझाइश। दरअसल, मध्यप्रदेश के झाबुआ में सोमवार से 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू हो रहा है। झाबुआ में विगत 1 वर्ष में करीब 1 हजार सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें करीब 130 लोगों की मृत्यू हुई है।

इन्हीं आंकड़ों को कम करने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से यह अनूठी पहल की गई।
विभाग ने एक नुक्कड़ नाटक तैयार किया है, जो यातायात नियमों को पालन करने के फायदे आम लोगों को बताएगा। पुलिस इस नुक्कड़ नाटक को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिलेभर में प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेगी।
नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सड़क पर उतरे यमराज ने बिना हेलमेट लगाए वाहन चला रहे चालकों को नियमों का पालन करने करने के लिए गुलाब का फुल देकर समझाइश की। इस दौरान स्थानीय यातायात पार्क में जागरूकता को लेकर आयोजन भी हुआ, जिसमें स्थानीय सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications